यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 131 के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।घायलों को स्थानीय पुलिस व राहगीरों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बलदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।
फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है।
Tags
Trending
