काशी में भाईचारे के संदेश के साथ नवरात्र महोत्सव सम्पन्न

माता रानी के आशीर्वाद और परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें "काशी में भाईचारा बना रहे" की उद्घोष के साथ 108 कन्याओं का पूजन किया गया।भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने एक अलौकिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में देवी स्वरूपा कन्याओं का विधिवत पूजन, चुनरी ओढ़ाना, आरती एवं फलाहार कराया गया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि काशी की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बचाए रखने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विगत 17 वर्षों से इस आयोजन में मुस्लिम भाई भी उत्साहपूर्वक शामिल होते आ रहे हैं। 

यही हमारी सांझी संस्कृति और परस्पर प्रेम का प्रतीक है।उन्होंने माता दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी को सद्बुद्धि प्राप्त हो, जिससे पूरे विश्व में अमन-चैन और भाईचारे की भावना बनी रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल श्रीवास्तव, राघवेंद्र चौबे, निरंजन मौर्य, ओम प्रकाश ओझा, गणेश शंकर पांडे, मनीष मारोलिया, अरविंद किशोर, शकील अहमद, जादूगर भोलू भाई, अनिकेश चंद गुप्ता, महेश चंद महेश्वरी, याकूब भाई, अनिता वर्मा, जानकी यादव, देवेंद्र सिंह, किशन यादव, राम, सुषमिता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post