शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा मछोदरानाथ दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में महिलाओं द्वारा भव्य गरबा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गोवर्धन धाम की महिलाएं पारंपरिक घाघरा-चोली परिधान में अपने ट्रेनर रवि गुप्ता के नेतृत्व में शाम 7 बजे उपस्थित हुईं और एक दर्जन से अधिक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। पंडाल में उपस्थित दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियाँ बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।नारी शक्ति, नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान को समर्पित इस कार्यक्रम में एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ महिला पुलिस बल एवं अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा व जागरूकता के विषय में मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर गरबा-डांडिया करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
सम्मानित होने वालों में दीपमाला, रितु यादव, नैंसी, विधि, सोना, आंचल, निक्कू, रितु, कविता, वैष्णवी, संस्कृति, रेखा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।बाबा मथुरानाथ दुर्वासा समिति ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पारस यादव ‘पप्पू’ पूर्व महामंत्री, गोवर्धन पूजा समिति का विशेष योगदान रहा।
