यूपी में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के तबादले: 82 इंस्पेक्टर बने डिप्टी एसपी, नई तैनातियां जारी

उत्तर प्रदेश में हाल ही में इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नत हुए 82 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है। गृह विभाग ने इन सभी अफसरों की पोस्टिंग सूची जारी कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, सलीम खान को मैनपुरी से झांसी भेजा गया है, जबकि तेज प्रकाश का ट्रांसफर सीतापुर से महोबा किया गया है।मीनाक्षी शर्मा, जो बरेली में तैनात थीं, अब पीएसी बरेली में जिम्मेदारी संभालेंगी।अजय सिंह, जो लखनऊ में तैनात थे, उन्हें अयोध्या SSF का सहायक सेनानायक बनाया गया है।उर्मिला चौधरी का ट्रांसफर लखनऊ CBCID से लखनऊ के ही खाद्य प्रकोष्ठ में किया गया है।प्रवीण कुमार यादव को सहारनपुर से वाराणसी, और वेद व्यास मिश्रा को चंदौली एलआईयू से प्रयागराज भेजा गया है।अरुण सिंह को बाराबंकी से चंदौली, जबकि रमेश सिंह को फिरोजाबाद से सीतापुर का डिप्टी एसपी बनाया गया है।रेखा कपूर लखनऊ अधिसूचना में ही डिप्टी एसपी पद पर बनी रहेंगी।गंगा प्रसाद का ट्रांसफर हाथरस से आगरा किया गया है।वहीं, विकास राय को लखनऊ से अयोध्या का डिप्टी एसपी बनाया गया है।

संतोष कुमार सिंह को चंदौली से कौशांबी, और मुकेश कुमार जो जौनपुर में इंस्पेक्टर थे को मैनपुरी का डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है।इन तबादलों को लेकर पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी अधिकारियों की सूची भी जारी की जा सकती है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post