जनसेवा शिविर भाग-01 ने रचा मिसाल, जनभावनाओं से प्रेरित होकर शीघ्र लगेगा भाग-02

“सेवा ही सच्चा धर्म है” — इस आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए श्री काशी अग्रवाल समाज एवं श्री अग्रसेन युवा मंच–काशी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में तथा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान – काशी महानगर प्रबंधन समिति द्वारा संयोजित “जनसेवा शिविर (भाग-01)” का भव्य आयोजन श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, अग्रसेन मार्ग-गोलघर, मैदागिन, काशी के कॉन्फ्रेंस सभागार में किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था — समाज के जरूरतमंदों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ना। इस दौरान “आयुष्मान कार्ड 70 वर्ष+, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन 60 वर्ष+” जैसी योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का नि:शुल्क पंजीकरण कराया गया।सुबह से ही पंजीकरण केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। समाजसेवियों की टीम ने पूरे उत्साह और समर्पण से सेवा की भावना के साथ सहयोग दिया। कई वरिष्ठ नागरिकों ने भावुक होकर कहा कि, “आज हमें लगा कि समाज अभी भी अपने बुजुर्गों को नहीं भूला है।”शिविर की सफलता में श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, संयुक्त मंत्री अभिषेक अग्रवाल, कार्यकारिणी प्रमुख श्याम अग्रवाल सहित मनीष अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एवं साक्षी अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।वहीं श्री काशी अग्रवाल समाज से प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति दीपक अग्रवाल, सहायक प्रबंधक महाजनी दिनेश अग्रवाल, सहायक प्रबंधक इंटर कॉलेज पवन मित्तल, अमोद अग्रवाल एवं विनय अग्रवाल ने अपने अनुभव और ऊर्जा से कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ दीं।

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरण अभियान–काशी महानगर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदयराज सिंह एवं महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता का सहयोग भी सराहनीय रहा।जनता ने इस पहल को “अग्रवाल समाज का जनकल्याण की दिशा में अनोखा प्रयास” बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में विश्वास और अपनापन को मजबूत करते हैं।जनभावनाओं और उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने घोषणा की कि “जनसेवा शिविर भाग-02” का आयोजन शीघ्र ही किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।इस आयोजन ने यह सशक्त संदेश दिया कि —“जब समाज एकजुट होता है, तो सेवा अपने आप सशक्त बन जाती है।”जनसेवा शिविर भाग-01” न केवल एक सामाजिक कार्यक्रम था, बल्कि यह मानवता, संवेदना और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post