नमो घाट पर बनेगी नई पुलिस चौकी, पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नमो घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने घाट पर नई पुलिस चौकी और पर्यटन पुलिस बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की सक्रिय पेट्रोलिंग लगातार जारी रहे।निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिया कि नमो घाट पर प्रतिदिन एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग की जाए। अन्य घाटों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए टीमों को सक्रिय रहने के आदेश दिए गए। उन्होंने घाटों पर आने-जाने वाले लोगों की DFMD व HHMD से चेकिंग-फ्रिस्किंग को अनिवार्य किया और सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती का भी निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि बिना नंबर और अपठनीय नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान कई वाहनों को रोकर चेक किया गया, जिनमें कागजों में कमी या अन्य गड़बड़ियों वाले वाहनों को सीज कर दिया गया। कमिश्नरेट में चलाए जा रहे अभियान के तहत 251 वाहनों का चालान और 45 वाहनों को सीज किया गया।पुलिस आयुक्त ने कहा कि वाहन चेकिंग केवल दस्तावेज जांच तक सीमित न रहे, बल्कि हर संदिग्ध वाहन की डिग्गी खुलवाकर जांच की जाए ताकि प्रतिबंधित वस्तुओं, विस्फोटक, हथियार या अन्य अवैध सामग्री की तस्करी को रोका जा सके।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post