बदायूँ में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, बड़ा हादसा टला, जांच में जुटी पुलिस

बदायूँ के बिल्सी मोहल्ले में रविवार सुबह लगभग 9 बजे आसमान से अचानक बर्फ की एक भारी सिल्ली गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस बर्फ का वजन 20 से 50 किलो के बीच था। उस समय पास के ईंट-भट्टे पर मजदूर काम कर रहे थे, जो बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गए।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य ने इसे “कुदरत का करिश्मा” बताते हुए कहा कि आसमान से इतनी बड़ी बर्फ का गिरना बेहद दुर्लभ घटना है।

वहीं SDM प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और इसकी जांच करवाई जा रही है। टीम ने बर्फ के पिघले पानी का सैंपल भी इकट्ठा कर लिया है ताकि इसके स्रोत और कारणों का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जा सके।अचानक गिरी इस सिल्ली ने लोगों में जिज्ञासा और हैरानी दोनों पैदा कर दी है। फिलहाल प्रशासन जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post