बाल दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू को किया याद, बच्चों में बांटे उपहार

बाल दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी द्वारा मीर घाट स्थित विशालाक्षी मंदिर के पास पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्रिय “चाचा नेहरू” की स्मृति में कांग्रेसजनों ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के तहत बच्चों को उपहार, गुब्बारे आदि वितरित किए गए। साथ ही प्रत्येक बच्चे को लाल गुलाब भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश गुप्ता (प्रभारी, दक्षिणी विधानसभा), महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रह्म दत्त त्रिपाठी, महासचिव प्रमोद वर्मा, सचिव आकाश मल्होत्रा, सचिव विवेक यादव, वार्ड अध्यक्ष दीपक यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन आकाश त्रिपाठी (सचिव, महानगर कांग्रेस कमेटी) द्वारा किया गया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post