दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस ने थाना चौक क्षेत्र से व्यापक रूट मार्च निकाला। रूट मार्च दालमंडी, नई सड़क, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचा।मार्च के दौरान पुलिस व प्रशासनिक टीम ने रास्ते में लगे अतिक्रमण को हटवाया और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चालकों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अभियान में प्रमुख रूप से एसीपी दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा, दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह तथा पीएसी बल मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों से सहयोग कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी की।
Tags
Trending

