विश्व मधुमेह दिवस पर पॉपुलर हॉस्पिटल ने निकाली जागरूकता रैली, निःशुल्क कैंप आयोजित

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर पॉपुलर हॉस्पिटल ने मधुमेह जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भव्य रैली एवं निःशुल्क डायबिटिक कैंप का सफल आयोजन किया। रैली पॉपुलर हॉस्पिटल से शुरू होकर मंडुआडीह स्टेशन तक निकाली गई, जिसमें डॉक्टरों, अस्पताल स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।रैली को संबोधित करते हुए पॉपुलर हॉस्पिटल के चेयरमैन ए. के. कौशिक ने कहा कि “डायबिटीज एक साइलेंट किलर है। 


समय पर जांच और जागरूकता ही इसे रोकने का सबसे बड़ा हथियार है।
डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीश ने लोगों को बताया कि बीमारी से मुकाबले में दवा के साथ-साथ व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव नियंत्रण बेहद आवश्यक हैं।विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित निःशुल्क डायबिटिक कैंप में ब्लड शुगर, बीपी, BMI जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा आहार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाया।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post