अलीगढ़ में सरकारी स्कूल के अंदर ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के हेडमास्टर ने प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम’ गाने का निर्देश दिया तो एक शिक्षक उनसे भिड़ गए। शिक्षक ने कहा कि यह मजहब के खिलाफ है और पंचायत बुलाकर उनकी बेइज्जती कराएंगे। मामला बढ़ने पर अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव किया।
सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया और विवादित बयान देने वाले शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच के आदेश भी जारी हुए हैं।स्थानीय प्रशासन ने कहा कि “स्कूल अनुशासन और सांप्रदायिक सौहार्द से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
Tags
Trending

