महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया। वरमाला कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर ही दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया, लेकिन हमलावरों की पहचान ड्रोन कैमरे से हो गई, जो शादी का लाइव कवरेज कर रहा था।जानकारी के अनुसार, यह घटना राजापेठ थाना क्षेत्र की है। शादी समारोह में जब दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के साथ वरमाला डाल रहा तभी अचानक दो युवक भीड़ में घुस आए और दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।सूत्रों के मुताबिक, पूरी घटना शादी में लगाए गए ड्रोन कैमरे में कैद हो गई।
फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे और भागने की दिशा साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।घायल दूल्हे को तुरंत अमरावती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश या निजी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अमरावती एसपी ने कहा कि “ड्रोन फुटेज के आधार पर हम हमलावरों की पहचान कर चुके हैं, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।”स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी समारोह में करीब 400 से ज्यादा लोग मौजूद घटना के बाद माहौल में दहशत फैल गई, और शादी का कार्यक्रम कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

