मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अपने एक दिवसीय दौरे पर काशी आने वाले हैं। इसी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुट गया है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीआईजी शिवहरी मीणा, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा और एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने सर्किट हाउस पहुंचकर पूरे परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।अफसरों ने आयोजित होने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक से पहले सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
गाड़ियों के काफिले को किन-किन स्थानों पर रोका जाएगा, इसका भी निर्धारित प्लान अधिकारियों को सौंपा गया।कुछ दिन पहले नमो घाट पर सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति मंच तक पहुंच गया था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों द्वारा किया गया यह निरीक्षण भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।
Tags
Trending

