पत्नी की बेवफाई से व्यथित युवक ने की आत्महत्या, वायरल वीडियो में बयां किया दर्द, तीन आरोपितों पर FIR

लोहता थानांतर्गत बनकट गाँव से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ राहुल मिश्रा ने घर के टीनशेड में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर राहुल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी पत्नी के प्रति गहरा लगाव व्यक्त करते हुए कहता है कि वह जीना चाहता है, लेकिन पत्नी का किसी और से बात करना उसे स्वीकार नहीं।


वीडियो में यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में चार एफआईआर दर्ज कराई थीं, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव में था।मृतक की मां रानी देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी तरफ से मृतक की पत्नी संध्या सिंह, सास मांडवी सिंह और कथित बॉयफ्रेंड शुभम सिंह उर्फ डेंजर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।शिकायत में कहा गया है कि पत्नी और सास लगातार राहुल पर तलाक देने का दबाव बना रही थीं और राज़ी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दे रही थीं।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post