वाराणसी में इस वर्ष का वार्षिक अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव 12 दिसंबर, शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री स्वर्ण महालक्ष्मी माता मंदिर परिसर में इस अवसर पर माता का दिव्य श्रृंगार, विशेष पूजन तथा सभी देवी-देवताओं के विग्रहों का अलंकरण किया जाएगा।बुधवार को बांसफाटक स्थित श्रीयंत्र पीठम में पंडित शिव प्रसाद पाण्डेय के आवास पर आयोजित बैठक में लिंगिया महाराज शिव प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि लक्ष्मी कुंड स्थित श्री स्वर्ण महालक्ष्मी माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की पूरी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में स्थापित समस्त विग्रहों का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और माता को अन्नकूट का भोग अर्पित होगा।सायंकाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसमें कन्हैया दुबे (केडी) के संयोजन में विभिन्न कलाकार अपने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम इस पूरे आयोजन को भव्य बनाएगा।
Tags
Trending

