BHU का 105वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को, डॉ. वी.के. सारस्वत होंगे मुख्य अतिथि

काशी हिंदू विश्वविद्यालय 12 दिसंबर को अपना 105वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। समारोह स्वतंत्रता भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसके मुख्य अतिथि होंगे डॉ. वी. के. सारस्वत, सदस्य नीति आयोग एवं जेएनयू के कुलाधिपति। इस वर्ष कुल 13,450 डिग्रियाँ प्रदान की जाएंगी, जिनमें 7,364 स्नातक, 5,459 स्नातकोत्तर, 712 पीएचडी, 4 एम.फिल और डॉ. ऑफ साइंस शामिल हैं।


कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य मंच से 29 पदक प्रदान किए जाएंगे, जबकि कुल 554 पदक विभिन्न संकायों में वितरित होंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है।परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुषमा ने बताया कि समारोह की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और दीक्षांत पोशाक का वितरण संकाय स्तर पर सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है।दीक्षांत समारोह के बाद 12 से 14 दिसंबर तक संकायवार उपाधि वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post