लंका पुलिस की कार्रवाई, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी दबोचा गया

अपराधों की रोकथाम और फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाराणसी पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के पर्यवेक्षण में थाना लंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।  मुखबिर की सूचना पर लंका पुलिस टीम ने मडुवाडीह चौराहे के पास से रंगदारी और धमकी से जुड़े मामले के वांछित अभियुक्त शेख अजदर हुसैन (55 वर्ष), निवासी वैष्णो नगर कॉलोनी, मडुवाडीह को गिरफ्तार किया।वादी रवि प्रकाश जायसवाल ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर उसका रास्ता रोकता था, उसे और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देता था तथा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था।


केस में शेख अजदर हुसैन के अलावा उसके पुत्र जुबरान और साथी आफताब उर्फ बादल सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है।अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपने ऊपर लगे आरोपों पर न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से बयान देने की बात कही। पुलिस ने उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जिसमें उसके खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे मिले—जालसाजी, रंगदारी, धमकी, गैंगस्टर एक्ट और महिला संबंधी अपराधों तक के कुल 14 से अधिक मामले दर्ज पाए गए।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post