अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के बैनर तले वाराणसी डिवीजन बधिर मंडल का गठन एक दिवसीय आम सभा में सम्पन्न हुआ। वाराणसी के साथ गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर जिलों से बड़ी संख्या में मूकबधिर सदस्य शामिल हुए। संगठनात्मक चुनाव के बाद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल देव त्रिपाठी और निलेश शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
*नवगठित मंडल के पदाधिकारी*
नए बधिर मंडल की कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई—
अध्यक्ष : विपिन वर्मा
उपाध्यक्ष : अभय कुमार
महासचिव : देवेश सिंह
कोषाध्यक्ष : सहजानंद प्रधान
संयुक्त सचिव : भोलेनाथ
महिला सचिव : गज़ाला परवीन
सदस्यगण : आशुतोष सिंह, मनीष सिंह, दुर्गेश कुमार पांडेय, अनूप यादव, वेदांत गौतम, प्रकाश तिवारी, शादाब अहमद
सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे वाराणसी डिवीजन एसोसिएशन ऑफ द डेफ की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेंगे और बधिर समाज के अधिकारों व विकास के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
*मुख्य अतिथि आर.डी. यादव ने किया उत्साहवर्धन*
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता एवं मंडल सदस्य, पूर्व ग्राम प्रधान आर.डी. यादव ने सभी मूकबधिर सदस्यों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि—“सबका साथ, सबका विकास तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले। बधिर समाज की प्रगति के लिए ऐसे संगठन मजबूत आधार बनते हैं।’’
उन्होंने नए मंडल को अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए आगे भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नवगठित बधिर मंडल के गठन से चार जिलों के मूकबधिर समुदाय में उत्साह का माहौल है और यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
