करौंदी स्थित आदित्य नगर पोखरा प्रांगण में जन सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा जन सुरक्षा अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट इंडिया के बैनर तले चौथा इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।जन सुरक्षा अकादमी ऑफ़ मार्शल आर्ट इंडिया के डायरेक्टर दीपू कुमार ने बताया कि मार्शल आर्ट सीखना आज के समय में सभी के लिए आवश्यक है। यह न केवल आत्मरक्षा में सहायक है, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास का एक सशक्त मंच भी प्रदान करता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 5 वर्षीय त्रिशांत प्रियव्रत रहे, जिन्होंने पियानो पर राष्ट्रीय गान बजाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर जन सुरक्षा अकादमी के डायरेक्टर दीपू कुमार के साथ महेंद्र मौर्य, कृष्णा, मनीष बिंद सहित कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


