काशी विश्वनाथ मंदिर में दिव्यांग व वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए 5 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट दान

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। श्रीमती लीलावती फकीरचंद शर्मा ट्रस्ट द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं एवं वृद्धजनों की सेवा के लिए पाँच इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट निःशुल्क रूप से दान की गई हैं।इन इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के माध्यम से एक बार में 8 से 10 श्रद्धालु निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा मैदागिन से गोदौलिया के बीच मंदिर मार्ग पर आवागमन को आसान बनाएगी, जिससे चलने-फिरने में कठिनाई झेल रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक तरीके से दर्शन का अवसर मिल सकेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवांशु यदुवंश ने बताया कि ट्रस्ट के अधिष्ठाता कोमलकांत शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की द्वारा लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की पांच गाड़ियां बाबा काशी विश्वनाथ के भक्तों की सेवा के लिए दान की गई हैं। शिवांशु यदुवंश ने बताया कि हाल ही में गुजरात प्रवास के दौरान कोमलकांत शर्मा की टीम के साथ इस आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई थी। आयोजन की जिम्मेदारी टीम द्वारा उन्हें सौंपी गई थी। पिछले दो दिनों से गोल्फ कार्ट को सुरक्षित रूप से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक पहुंचाने का कार्य भी उनकी देखरेख में किया गया। 

आयोजन के बाद कोमलकांत शर्मा ने शिवांशु यदुवंश व उनकी टीम के साथ गर्भगृह में दर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजलिंगम, महापौर अशोक तिवारी, एडीएम शम्भुशरण सिंह, उपसभापति नरसिंह दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव सहित पार्षदगण संजय केशरी, इन्द्रेश सिंह, अनन्तराज गुप्ता, हिन्दू युवा वाहिनी के शुभम चौरसिया, दीपक अग्रहरि, विजेन्द्र सिंह, प्रिंस जायसवाल, संतोष गुप्ता, विजय यादव, गणेश यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post