भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष बुधवार को काशी पहुंचे। संगम निमित्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज रवाना होने से पूर्व बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु’, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मेयर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने बी.एल. संतोष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी की। एयरपोर्ट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम के बाद बी.एल. संतोष प्रयागराज के लिए रवाना हो गए, जहां वे संगम से जुड़े कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे।

.jpeg)
