पिंडरा क्षेत्र में आयोजित पिंडरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दीप जलाकर किया।इस अवसर पर मनोज तिवारी ने पिंडरा महोत्सव को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि महोत्सव से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।आयोजकों के अनुसार पिंडरा महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, संगीत और अन्य आकर्षक आयोजन किए जाएंगे।

.jpeg)
