प्रतीक यादव–अपर्णा यादव में सुलह, तलाक का फैसला लिया वापस

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। दोनों के बीच सुलह हो गई है और प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव को तलाक न देने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।बुधवार दोपहर प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा,All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।”10 दिन पहले किया था तलाक का ऐलानगौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर लगातार दो पोस्ट कर अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

उन्होंने अपर्णा को ‘स्वार्थी महिला’ और ‘बुरी आत्मा’ तक कह दिया था और तलाक लेने की बात कही थी। उस वक्त प्रतीक ने करीब 8 घंटे के भीतर तलाक को लेकर दो अलग-अलग पोस्ट साझा किए थे, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी।हालांकि अब सुलह के बाद प्रतीक यादव ने तलाक से जुड़ी अपनी दोनों पुरानी पोस्ट इंस्टाग्राम से हटा दी हैं।राजनीति में अलग-अलग राहअपर्णा यादव इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। 

उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसे राजनीतिक रूप से अहम कदम माना गया था।14 साल पहले हुई थी शादीप्रतीक यादव (38) और अपर्णा यादव (36) की शादी करीब 14 साल पहले लव मैरिज के जरिए हुई थी। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं और इस तरह वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं।फिलहाल दोनों के बीच सुलह के बाद तलाक की अटकलों पर विराम लग गया है और परिवार में सब कुछ सामान्य होने की बात कही जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post