जनपद वाराणसी में गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, जबकि कमिश्नरी कार्यालय पर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने ध्वजारोहण किया।
सोमवार की सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही राष्ट्रगान हुआ और परिसर भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया।

.jpeg)
