वाराणसी में सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व, अग्नि पूजन कर की खुशहाली की कामना

गुरूबाग स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज परिसर के मैदान में सिख समुदाय द्वारा लोहड़ी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार अलाव जलाकर अग्नि का विधि-विधान से पूजन किया गया।पूजन के दौरान सिख समुदाय के लोगों ने हाथों में धान का लावा और तिल लेकर अग्नि की परिक्रमा की तथा इन्हें अग्नि को समर्पित करते हुए देश में खुशहाली, शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। लोहड़ी पर्व के आयोजन से परिसर में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।

इसके बाद पुरुषों और महिलाओं ने पारंपरिक भांगड़ा नृत्य कर पर्व को और भी रंगारंग बना दिया। ढोल की थाप पर थिरकते कदमों के साथ लोगों ने लोहड़ी पर्व को धूमधाम से मनाया।सिख समुदाय के लोगों ने बताया कि लोहड़ी के दिन से सिख समाज का नववर्ष प्रारंभ होता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ होता, वे इस दिन मनौती मांगते हैं कि अगले लोहड़ी पर्व पर वे जोड़े के रूप में अग्नि की परिक्रमा करेंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाकर आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।





Post a Comment

Previous Post Next Post