अन्नपूर्णा मंदिर में तीन दिवसीय कुंभाभिषेक वार्षिकोत्सव संपन्न पाठ पूर्णाहुति, चतुर्वेद पारायण व महाअनुष्ठानों के साथ हुआ समापन

काशी के प्रसिद्ध माता अन्नपूर्णा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कुंभाभिषेक वार्षिकोत्सव का समापन विधि-विधान से संपन्न हुआ। उत्सव के तीसरे दिन चतुर्वेद पारायण, हवन, मंडलाभिषेक एवं पाठ पूर्णाहुति का आयोजन किया गया।माता अन्नपूर्णा देवी की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षपूर्ति के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन किया गया।

यह अनुष्ठान श्रृंगेरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ स्वामी जी एवं उनके उत्तराधिकारी शिष्य विधु शेखर भारती स्वामी महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। पूजन क्रम में गणपति पूजन,  हवन, श्री अन्नपूर्णा मूल मंत्र हवन, महापूर्णाहुति, पंचामृत स्नान, कलातत्व कलश से माता अन्नपूर्णा का अभिषेक तथा राजोपचार पूजन किया गया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक झालरों एवं विविध प्रकार के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post