मंगलवार देर रात सरस्वती प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा के दौरान अराजक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने से अफरा-तफरी मच गई। डीजे पर नृत्य और जयघोष के बीच हुए पथराव से शोभायात्रा में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। घटना में शोभायात्रा में शामिल दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं सरस्वती प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए
प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।घटना के बाद गिलट बाजार क्षेत्र में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया गया कि शोभायात्रा में करीब 300 श्रद्धालु शामिल थे। पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।मौके पर पहुंचे एसीपी कैंट नितिन तेनजा ने बताया कि यह कोई बड़ा बवाल नहीं है, बल्कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान घटना हुई है। उन्होंने कहा कि विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

.jpeg)
