ललितपुर। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आरोप है कि एक मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की मां बेसुध होकर गिर पड़ी, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की जाए और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

.jpeg)