एटा में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, एक ही रस्सी से पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक प्रेमी युगल के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटके हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव की है, जहां गांव से लगभग 800 मीटर दूर जंगलनुमा इलाके में एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले।मृतकों की पहचान रमन (20 वर्ष) पुत्र रामेंद्र और रोशनी (28 वर्ष) पत्नी जोगेंद्र के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी थे और पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध में थे। बताया जा रहा है कि रोशनी, रमन की रिश्ते में चाची लगती थी और वह उससे करीब 8 साल बड़ी थी।परिजनों के अनुसार, रात दोनों अचानक घर से लापता हो गए थे। रमन के पिता रामेंद्र ने बताया कि बेटे के मोबाइल पर संपर्क करने पर उसने कहा था—"मुझे खोजने की कोशिश मत करना, मैं सुबह तक खुद लौट आऊंगा।

"बुधवार सुबह गांव के एक ग्रामीण ने गांव के बाहर पेड़ से दो शव लटके हुए देखे, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, रमन की छह महीने पहले शादी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद रोशनी के साथ उसका प्रेम संबंध जारी था। जब परिजनों को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई, तो युवक की शादी करा दी गई थी। इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध बने रहे, जिससे दोनों परिवारों में कई बार विवाद और पंचायत हो चुकी थी।रोशनी के पति जोगेंद्र ने बताया कि उसने 2015 में रोशनी से लव मैरिज की थी और उसे तीन बच्चे हैं—ऋतिक (8 वर्ष), दिव्या (6 वर्ष) और दीनू (4 वर्ष)। जोगेंद्र ने कहा कि वह गाड़ी चालक है और अक्सर बाहर रहता था, इसी दौरान रोशनी और रमन के बीच संबंध शुरू हो गए थे। उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post