बनारस रेल इंजन कारखाना में बरेका खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतरविभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारंभ उत्साह और रोमांचपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन मैच से पूर्व सहायक सामग्री प्रबंधक, डिपो श्री हरीश सिंह कुरियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।उद्घाटन मुकाबला लोको डिवीजन-1 और इंजन डिवीजन के बीच खेला गया, जिसमें लोको डिवीजन-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंजन डिवीजन को 24-18 से पराजित कर जीत दर्ज की।
दिन का दूसरा मुकाबला सिविल एवं भंडार एवं डिपो और लोको डिवीजन-2 के बीच हुआ, जिसमें लोको डिवीजन-2 की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 14-08 के स्कोर से विजय प्राप्त की।मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोशवर्धन कर पूरे आयोजन को रोमांचक बनाए रखा। प्रतियोगिता में श्री अभय सिंह, श्री अमन, श्री अक्षय राठी एवं श्री एल. के. बिस्वाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस अवसर पर बरेका बास्केटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री संदीप यादव, मैनेजर श्री रतेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, सहित श्री मनीष कुमार सिंह, श्री श्रीकांत यादव, श्री सुशील कुमार सिंह, श्री नवीन कुमार सिन्हा तथा बड़ी संख्या में बरेकाकर्मी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

.jpeg)