भोजपुरी के सुप्रसिद्ध नायक व गायक तथा सांसद मनोज तिवारी मृदुल के वाराणसी आगमन पर काशीवासियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमन दुबे और भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक व गीतकार कन्हैया दुबे ‘केडी’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज तिवारी बाल कलाकार यथार्थ दुबे द्वारा प्रस्तुत महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र को सुनकर भाव-विभोर हो गए। उन्होंने तालियां बजाकर यथार्थ की सराहना की, आशीर्वाद दिया और कहा कि “बाबू यथार्थ, खूब तैयारी करो, बहुत जल्द हम अपने मंच पर आपकी प्रस्तुति कराएंगे।”
Tags
Trending

.jpeg)
