बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है। लखनऊ में आयोजित एक अहम बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सभी पदाधिकारी कमर कस लें और पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरें।मायावती ने आरोप लगाया कि बसपा को कमजोर करने की लगातार साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और किसी भी बहकावे में न आने की अपील की। बैठक में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था।
उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले चुनाव में बसपा पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। मायावती ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक ढांचे और प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। मायावती ने स्पष्ट किया कि बसपा किसी भी कीमत पर अपने मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी और दलित, पिछड़े व वंचित वर्गों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी।

.jpeg)