अपहरण के बाद एक युवक की हत्या के मामले में वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी विशेष अभियान के तहत की गई है।मामला थाना आदमपुर क्षेत्र का है, जहां एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके पुत्र का उसके ही दोस्तों ने अपहरण कर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 फरवरी को काशी स्टेशन, आदमपुर क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक चौहान, संतोष कुमार गौतम तथा वीरू गुप्ता के रूप में हुई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। यह गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी शामिल थे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

.jpeg)