केशरवानी वैश्य नगर सभा वाराणसी द्वारा गुरुवार को 47वां होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। गुलाबवाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में ठाकुर जी के संग होली के रंग बिखरे और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।समारोह के दौरान होली गीतों की मधुर धुन पर उपस्थित लोगों ने होलियाना अंदाज में जमकर आनंद लिया। वातावरण रंग, गुलाल और उल्लास से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गुलाब चंद्र केशरी, राजेश केशरी, प्रदीप केशरी, डॉ. एम.के. गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
Tags
Trending

