अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐपवा का मार्च, महिलाओं ने शांति की अपील की

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की ओर से रविवार को लंका स्थित बीएचयू गेट से रविंद्रपुरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। मार्च के बाद वहां सभा आयोजित कर महिलाओं ने विश्व शांति की अपील की और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हर प्रकार की हिंसा का विरोध किया।सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि दुनिया में बढ़ते युद्ध और संघर्ष मानवता के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है, इसलिए शांति और संवाद का रास्ता अपनाना जरूरी है।

वक्ताओं ने महिलाओं पर होने वाली हिंसा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते हुए समाज में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।सभा को डॉ. मुनीजा रफीक खान, रोजा मैथ्यू, स्मिता, वी.के. सिंह, विभा प्रभाकर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ऐपवा की सह सचिव सुजाता भट्टाचार्य ने किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post