वाराणसी दौरे पर आए बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मीडिया से की बातचीत

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा में स्नान कर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार की राजनीति और नेतृत्व से जुड़े सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में “डबल इंजन” की सरकार मजबूत नेतृत्व में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नेतृत्व बिहार को सुशासन, समृद्धि और विकास की दिशा में आगे ले जाएगा।

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी पोस्टरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व के निर्णय सर्वोपरि होते हैं और एक कार्यकर्ता हमेशा अपने नेतृत्व के फैसलों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह बिहार और राष्ट्रहित में होगा।वहीं, अन्य नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री कुछ सवालों से बचते नजर आए।इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर “विकसित बिहार” के लक्ष्य को साकार करना ही प्राथमिकता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post