कचहरी अंबेडकर पार्क में शनिवार को कांग्रेस महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “पीएम इज़ कम्प्रोमाइज” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कथित “सस्टिन फाइल” के खुलासे में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आया है। उनका कहना था कि नाम सामने आने और इसे स्वीकार किए जाने के बावजूद अब तक उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया नहीं गया है।
इस संबंध में अनुराधा यादव, जिला अध्यक्ष कांग्रेस महिला सभा ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होती है तो यह दर्शाता है कि सरकार अपने सहयोगियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला सभा इस मामले की निंदा करती है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

