कानपुर में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता और उसके परिवार के लिए कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें जल्द से जल्द न्याय दिलाने, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल रही।
मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराधा यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामले में एक स्थानीय विधायक का नाम सामने आने के बावजूद प्रशासन इसे दबाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2014 में किए गए वादे पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो महिला कांग्रेस और पार्टी के अन्य संगठन सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

