1 अप्रैल से रोटरी प्रीमियर लीग का आगाज, खेल के साथ सेवा का संदेश

धर्मनगरी काशी एक बार फिर खेल और सामाजिक सरोकार के संगम की साक्षी बनने जा रही है। रोटरी क्लब बनारस द्वारा ‘रोटरी प्रीमियर लीग (RPL) 3120’ का आयोजन 1 से 5 अप्रैल 2026 तक सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट स्व. डॉ. नंद लाल अग्रवाल की स्मृति को समर्पित है।लीग का भव्य शुभारंभ 1 अप्रैल को शाम 5 बजे सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी करेंगे। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी, जिनके मुकाबले सुबह और शाम निर्धारित समय पर खेले जाएंगे। लीग मैच 10-10 ओवर तथा सेमीफाइनल व फाइनल 12-12 ओवर के प्रारूप में होंगे। विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 25 हजार और सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजन के चौथे दिन पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा, जबकि 5 अप्रैल को फाइनल मुकाबले के साथ भव्य अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित होगी। इसी दिन नारी शक्ति को समर्पित एक विशेष महिला मैच भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।रोटरी क्लब बनारस के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को मंच देने, खेल भावना को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। साथ ही, इस लीग के माध्यम से लगभग 500 दिव्यांगजनों को निःशुल्क चिकित्सीय सहायता और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस खेल और सेवा के अनूठे आयोजन का हिस्सा बनें।



Post a Comment

Previous Post Next Post