कबीर चौरा रोड स्थित जनता कूप शिव मंदिर में भव्य भंडारा एवं श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनता कूप शिव मंदिर जन सेवा समिति के तत्वावधान में क्षेत्रीय जनता एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के तहत मंदिर में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद शाम से मध्य रात्रि तक भंडारे का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर उत्तरी विधायक रविन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से श्रीनाथ गुप्ता, दीपक वैश्य, सुशील कुमार, संजय साहू, सुनील श्रीवास्तव, सन्नी विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, राजीव सिंह, गोपाल गुप्ता, नवरतन, अशोक कोठारी (मुन्ना भाई) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

