कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली के सभागार में गुजराती समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत और भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए।
वहीं टीवी सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” से जुड़े कलाकारों ने अपने खास अंदाज में लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और सभी को खूब हंसाया।इस अवसर पर गुजराती समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनिल शास्त्री, आलोक पारिख, विजय शंकर मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।

