सीएम योगी पर टिप्पणी को लेकर हिंदू युवा वाहिनी का आक्रोश, नारेबाजी कर पुतला दहन

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मौलाना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस तरह की टिप्पणी की निंदा करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर अम्बरीष सिंह भोला, अजय सिंह, गप्पू सिंह, अश्वनी गुप्ता, दिनेश अग्रहरि और शिवाशु यदुवंश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी एवं कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है और प्रशासन को मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।




Post a Comment

Previous Post Next Post