अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: बाबा विश्वनाथ के दरबार में गूंजा नारी सम्मान का भाव, महिलाओं को मिला VIP दर्शन का विशेष अवसर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशी में महिलाओं के सम्मान में विशेष पहल की गई। काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को महिलाओं के लिए VIP दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।धाम प्रशासन की ओर से वाराणसी सहित देश-प्रदेश से आने वाली सभी महिलाओं को गेट नंबर 4B से निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई। इस व्यवस्था के तहत महिलाओं को बिना किसी शुल्क के सुगम और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराया गया।

धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस अवसर पर सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि दर्शन के लिए आते समय कोई भी प्रतिबंधित वस्तु साथ न लाएं, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और दर्शन प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।महिला दिवस के अवसर पर धाम परिसर में आने वाली महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। इस विशेष व्यवस्था से महिलाओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post