भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर काशी में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। डीएवी डिग्री कॉलेज वाराणसी के मैदान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी अजय यादव के सहयोगियों और खेल प्रेमियों ने एकत्र होकर बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा से भारतीय टीम की जीत के लिए मंगलकामना की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और एक बार फिर इतिहास दोहराने की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की।इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, राजू यादव, संजय यादव, पिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

