पत्रकारों के बीच सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर शहर में पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों के साथ बुद्धिजीवी वर्ग और कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य पत्रकार साथियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए उत्साह और उमंग के साथ इस पर्व को मनाया।



Post a Comment

Previous Post Next Post