सपा से जुड़ी रितिका सेठ ने दो युवकों पर धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

समाजवादी पार्टी से जुड़ी रितिका सेठ ने दो युवकों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।रितिका सेठ ने बताया कि उनकी गली के बाहर कुछ लोग ऑटो खड़ा करते थे, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर 3 मार्च को दो युवक उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना चेतगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post