हत्यारोपी छात्र पर कड़ा एक्शन: यूपी कॉलेज ने डेटा किया ब्लॉक, निष्कासन की तैयारी

वाराणसी: हत्यारोपित छात्र मंजीत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए यूपी कॉलेज प्रशासन ने उसका पूरा डेटा ब्लॉक कर दिया है। इस निर्णय के बाद अब वह कॉलेज से संबंधित कोई भी जरूरी दस्तावेज प्राप्त नहीं कर सकेगा।कॉलेज प्रशासन के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आरोपी छात्र को जल्द ही कॉलेज से निष्कासित (एक्सपेल) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, कॉलेज प्रबंधन कानून-व्यवस्था और संस्थान की छवि को बनाए रखने के लिए इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है। वहीं, छात्र के खिलाफ पहले से ही कानूनी कार्रवाई जारी है।प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़े कदम उठाए जाएंगे।




Post a Comment

Previous Post Next Post