पहचान छुपाकर शादी का आरोप, पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के कटुआपुरा स्थित मलिन बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दलित महिला ने एक युवक पर पहचान छुपाकर शादी करने और शारीरिक व मानसिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उससे शादी कर ली। शादी के बाद कथित तौर पर युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ अत्याचार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई और मुंबई ले जाकर बेचने की योजना बनाई जा रही थी।


पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार

पीड़िता के अधिवक्ता श्याम सुंदर चौरसिया के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हिरासत में लिया था। हालांकि शाम करीब 7 बजे जब वे थाने पहुंचे, तो आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार होने की जानकारी मिली। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी और उसके परिवार के लोग पीड़िता पर लगातार दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिससे परिवार में भय का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post