सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की आपात बैठक सम्पन्न

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की आपात बैठक विश्वविद्यालय स्थित योग साधना केंद्र में सम्पन्न हुई। बैठक कुलपति के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें कार्यपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति रही।बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 12(1) एवं 12(2)(क) के अंतर्गत खोज समिति में विश्वविद्यालय की ओर से सदस्य नामित किए जाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। 

इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए।बैठक में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।



Post a Comment

Previous Post Next Post