त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी महानगर इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान पिछले दिनों सौंपे गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं को महानगर अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है।

अजय सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे संगठन के कार्यों में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, जिससे वे भी सम्मान के भागीदार बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन आप सभी के सहयोग और मेहनत से ही निरंतर आगे बढ़ेगा।बैठक में जिला इकाई, महानगर इकाई, तहसील इकाई, मंडल इकाई एवं वार्ड इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post